तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से विपक्षी एकता की सियासत को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस की हार से जहां क्षेत्रीय दलों में अलग तरह की चर्चा है। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि अब कांग्रेस उन पर दबाव नहीं बना पाएगी। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाएंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जाएंगे। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री भी दिल्ली जाएंगी। दिल्ली में आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग के मसले पर जदयू इस बात को आगे करेगा कि प्रदेशों में जिस दल की जितनी ताकत है, उस हिसाब से उनके खाते में सीटें जाएं। पूर्व के आम चुनाव में वोटों के प्रतिशत को आधार बनाए जाने की बात संभव है। जेडीयू के अलावा राजद की ओर से भी अपनी दावेदारी पेश की जाएगी। उधर, बाकी दलों की ओर से भी सीटों को लेकर सवाल उठाए जाने की संभावना है।